October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने चीनी मिल में काटा हंगामा

किच्छा। पेराई सा के शुभारम्भ के कुछ घंटों बाद ही मिल बंद हो जाने से नाराज दर्जनों किसानों के साथ प्रदेश सचिव कांग्रेस संजीव कुमार सिंह व राहुल गांधी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण तनेजा मिल प्रांगण पहुॅचकर मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान संजीव कुमार सिंह, बंटी पपनेजा कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर पदाधिकारी किसानों के साथ हर वत्तफ खड़ा है तथा किसानों का शोषण किसी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने मिल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मिल की व्यवस्थाएं शीघ्र ही दुरुस्त कर ली जाये नहीं तो कांग्रेस किसानों के साथ मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए मिल प्रबंधन को जगाने का काम करेगी। इधर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर पहुॅची प्रबंधन कमेंटी ने मौके पर प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह एवं कांग्रेस पदाधिकारियो सहित किसानो से वार्ता करते हुए शीघ्र समस्या का समाधान करने आश्वासन दिया। जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियो से धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर प्रबन्धक कमेंटी ने शीघ्र मिल को शुरू करने, किसानों की मांग पर ट्राली प्रांगण में शेड के निर्माण का आश्वासन दिया। धरना देने वालो में पूर्व प्रधान दिलीप सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह,वार्डसभासद लियाकत अली,गंगाचरण सिंह, इंद्रपाल सिंह गंगवार ,राधेश्याम,ािलोक सिंह, चरण जीत सिंह, सरदूल सिंह, मानवेंद्र, संजय यादव, रवि कुमार, रजनीश सिंह, आसिफ मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *