October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला पंचायत की भूमि का सत्यापन शुरू

शहर के किच्छा मार्ग पर भूमि पर मिला पक्का निर्माण
सितारगंज।जिला पंचायत की भूमि में पक्के निर्माण को लेकर विभागीय अफसरों और राजस्व विभाग की टीम ने सत्यापन शुरू कर दिया है। भूमि में मकान, दुकान और उधम सिंह नगर कोआॅपरेटिव बैंक का निर्माण मिला। कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा। इससे पूर्व भी कई बार भूमि की पैमाइश और सत्यापन हो चुका है। मंगलवार को अपर जिला पंचायत अधिकारी के निर्देश पर पंचायत अफसर तहसील पहुंचे। इसके बाद राजस्व उप निरीक्षक सुशील कुमार जुनेजा ने मुख्य चैराहे के नजदीक किच्छा मार्ग पर जिला पंचायत की भूमि का सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की भूमि में डिस्ट्रिक कोआॅपरेटिव बैंक का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही भूमि में तीन दुकानों, मकान का निर्माण भी हुआ है। अन्य स्थानों पर पंचायत की भूमि का सत्यापन करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। जिसके बाद रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी। जिला पंचायत की भूमि में दुकानों मकानों का सत्यापन शुरू होने के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा। इससे पूर्व भी जिला पंचायत अफसर कई बार भूमि का सत्यापन करा चुके हैं। जिला पंचायत में मुख्य प्रभारी अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग की समस्त भूमि का सर्वे किया जा रहा है। कब्जेदार, उसके पास जितनी भूमि है उसका सत्यापन होगा। कब्जेदारो की लीज का समय पूर्ण हो गया है। उसे अवैध माना जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *