October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..घमासान में कूदे करन महरा,कांग्रेस में घुस आये स्लीपिंग सेल

देहरादून। उत्तराखड कांग्रेस में इन दिनों 2022 विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इसको लेकर जमकर घमासान छिड़ा हुआ है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार इस मामले पर रानीखेत से कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष करण महारा का कहना है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक है। शीर्ष नेतृत्व में कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्षद का चुनाव लड़कर जीत नहीं सकते हैं। उन लोगों के बीच लड़ाई चल रही है। छुटभैया नेताओं में लड़ाई है। करण महारा का कहना है कि कुछ आरएसएस बैकग्राउंड के लोग संगठन में घुसकर बीजेपी के सिलीपिंग सैल के रूप में काम कर रहे हैं। संगठन में भी उनको बड़े पदों पर जगह मिल गई है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और पार्टी में ऐसे लोगों को दूर रखकर कार्रवाई करने की भी मांग करेंगें। गौरतलब है कि पूर्व सीएम हरीश रावत गुट जहां 2022 का चुनाव हरदा के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कर रहा है और प्रदेश नेतृत्व पर इसके लिए दबाव भी बना रहा है। वहीं, प्रीतम गुट ने भी साफ कर दिया है कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *