October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…हादसे में उड़े कार के परखच्चे,युवक की मौत

काशीपुर। अलीगंज रोड पर मारिया स्कूल के समीप देर शाम तेज रफ्रतार कार अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट में कार के परऽच्चे उड़ गए। घटना के वत्तफ़ कार में 2 लोग सवार थे। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को बेहद नाजुक हालत में उपचार के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक कंदरोली, उगहती, जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी धर्मेंद्र सिंह (32 वर्ष पुत्र ज्ञान पाल सिंह पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट है। पता चला है कि गत सोमवार की सुबह वह अपने ममिया ससुर मोहल्ला रंगरेजन सिविल लाइंस जनपद बदायूं निवासी अजीत सिंह उर्फ सोनू (33 वर्ष) पुत्र जयपाल सिंह के साथ कार संख्या यूपी 24 ए डी/0346 में सवार होकर यहां ढकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी निवासी फूफा रविंदर चौधरी के घर ऽैर ऽबर लेने आए थे। बताया गया कि वापसी में रात लगभग 8ः30 बजे तेज रफ्रतार कार अलीगंज रोड पर मारिया स्कूल के समीप अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। हादसे में कार के परऽच्चे उड़ गए। सड़क दुर्घटना की चपेट में आकर कार सवार धर्मेंद्र व सोनू को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान घायलों में से धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि मृतक के ममियां ससुर सोनू को बेहद नाजुक हालत में इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल ले जाया गया। मृतक के साढे 4 माह का एक बेटा है। उसकी शादी को लगभग 4 वर्ष हुये। अकस्मात घटी घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। ऽबर लिऽे जाने तक मामले की तहरीर मृतक परिजनों द्वारा संबंधित चौकी पुलिस को देने की तैयारी चल रही थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *