Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड का एक और जांबाज सूबेदार स्वतंत्र सिंह एलओसी में शहीद

देहरादून(दर्पण ब्यूरो)। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना के अभियान के बीच पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उत्तराखंड का एक और जांबाज देश की सुरक्षा के लिये शहीद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर के उल्‍लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए हैं। वह 16 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और सूबेदार के पद पर थे। शहादत की खबर से शहीद के घर में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है, वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *