February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

रूद्रपुर । संविधान दिवस पर आज एसएसपी कार्यालय पुलिस लाईन समेत जिले भर की थाना चैकियों में संविधान के अनुरूप आचरण करने की शपथ ली गयी और संविधान की प्रस्तावना का स्मरण किया गया। एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई और संविधान की प्रस्तावना का स्मरण कराया। उन्होंने संविधान दिवस का महत्व बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों से निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। रूद्रपुर कोतवाली में भी पुलिस कर्मियो को संविधान के अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई गयी। कोतवाल ने कर्मियो से निष्ठा वह ईमानदारी से काम करने को कहा। इस दौरान एसएसआई कुलदीप अधिकारी,बगवाडा चैकी प्रभारी मुकेश मिश्रा, चैकी प्रभारी रम्पुरा केजी मठपाल,चैकी प्रभारी आदर्श कालोनी जय प्रकाश,एसआई जीआर गोला, एसआई महिला मंजू पवार, पान सिंह,प्रदीप पंत, विनीत कुमार,पूरन चन्द,ममता आर्या, बबीता, निर्मला, भूपेंद्र सिंह,दीपक कुमार,शैलेंद्र कुमार समेत एलआईयू निरीक्षक विजय प्रसाद आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *