February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। दुकान के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो चोरों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ माल भी बरामद किया गया। वार्ड न0-03 अरविन्दनगर ट्राजिट कैम्प में 22 नवम्बर की रात अज्ञात चोरों ने समर बाला पुत्र विपुल बाला निवासी वार्ड नम्बर 3 अरविन्दनगर की दुकान बालाजी कम्यूनिकेशन के शटर के ताले तोडकर दुकान के अन्दर से एच0पी0 प्रिन्टर, एक एल0ई0डी0 टी0वी0, सैटअप बाक्स , लेमीनेशन मशीन चोरी कर लिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामले में सुनील कुमार पुत्र कृपा शंकर निवासी रतनपुरा थाना अगदपुर जिला मऊ उत्तरप्रदेश हाल निवासी मुखर्जीनगर थाना ट्राजिट कैम्प और सोनू मण्डल पुत्र पवन मण्डल निवासी मुखर्जीनगर ट्राजिट कैम्प को चोरी माल के साथ शिवनगर अग्रेजी शराब की दुकान के पास मुखविर की सूचना पर गिरफ्रतार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा माल भी बरामद हुआ। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी,उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, कांस्टेबल जगमोहन गौड और प्रभात चैधरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *