Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा नेता चुघ का हुआ जोरदार स्वागत

रूद्रपुर । कृष्णा नगर, ट्रांजिट कैम्प में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ का जोरदार स्वागत हुआ। विगत कुछ दिनों पहले क्षेत्रवासियों ने कृष्णा नगर में विद्युत की तारों से आये दिन हो रही घटनाओं एवं उन तारों से आम जनता को हो रहीं समस्याओं से भारत भूषण चुघ को अवगत कराया गया था। जिसका श्री चुघ ने गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द अव्यवस्थित तारों को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए कहा गया था ताकि कृष्णा नगर के वासियों की समस्या का निस्तारण हो सके और भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। जिस पर विद्युत विभाग ने त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए बिजली के पोलों एवं तारों को सुव्यवस्थित किया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भारत भूषण चुघ को अपने क्षेत्र में बुलाकर कर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस समस्या से निदान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री चुघ का धन्यवाद किया।इस दौरान पूर्व ओबीसी मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष डाॅ भीम सिंह शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रेम पाल गंगवार, नगर महामंत्री छत्रपाल राठौर, नगर मंत्री कृष्णपाल गंगवार, नगर उपाध्यक्ष रवि कुमार,युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष चोखे लाल गंगवार,मान सिंह राठौर, महेंद्र कश्यप ,सुशील प्रजापति, अमित शर्मा, सोनू कश्यप, राम सिंह, श्याम बाबू , हरीश, वीरेंद्र, मीनावती, रेखा, सुशीला, लज्जावती, सोनी, चांदनी, महेश राठौर, जयदेव कश्यप आदि कई लोग उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *