Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर।मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी के पैसे लेने जा रहा युवक सड़क हादसे में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम हरी नगर ढकिया कुंडेश्वरी निवासी विशाल 16 वर्ष पुत्र राजू गत सोमवार की रात लगभग 9ः00 बजे पैशन प्रो बाइक संख्या ज्ञात पर सवार होकर महादेव नगर मजदूरी के पैसे लेने जा रहा था इसी दौरान मार्ग में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से बाइक की करारी भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की खबर जैसे ही 108 एंबुलेंस को मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर लहूलुहान पड़े युवक को मौके से उठाकर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं कोसी रोड हनुमानगढ़ी रामनगर निवासी अंकुर अग्रवाल 35 वर्ष पुत्र विनोद कुमार अग्रवाल को बेहद गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले आई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसमें कोरोना के सिम्टम्स पाए गए। युवक के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राजकीय चिकित्सालय में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *