Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खाई में गिरी कार,महिला की मौत,अल्मोड़ा से शादी के निमंत्रण में जा रहे थे अहमदाबाद

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक के चिचौन क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार देघाट से अहमदाबाद में विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। देघाट बाजार निवासी अशोक अग्रवाल का परिवार मंगलवार की सुबह अपनी कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। वाहन में अशोक की माता शांति देवी (84) पत्नी चंदूलाल, उसकी पत्नी सुनीता अग्रवाल व पुत्र यश बैठा था। देघाट डोटियाल रोड पर चिचौन के पास सुबह छह बजे कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरे में जा गिरी। हादसे में शांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम शिप्रा जोशी पांडे व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला राहत व बचाव दल लेकर चिचौन पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से खाई में पड़े घायलों को सड़क तक लाया गया। बुजुर्ग शांति देवी के शव को राजस्व पुलिस ने सुपुर्दगी में लिया। साथ ही आपातकालीन 108 सेवा से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल (सल्ट ब्लाक) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रामनगर रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *