Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प,लाठियां भांजकर खदेड़ा

रूद्र्रपुर (दर्पण संवाददाता)। मुख्यमंत्री के रूद्रपुर आगमन पर विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुयी। बता दें मुख्यमंत्री के रूद्रपुर आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने आज विरोध एवं काले झण्डे दिखाने का ऐलान किया था जिसके मद्देनजर पुलिस अमला सुबह से ही सतर्क रहा। गांधी पार्क के आस पास और विभिन्न चौराहों पर भारी फोर्स तैनात की गयी थी।एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। इस बीच पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कई कांग्रेसी सीएम के खिलाफ धरना देने के लिए अम्बेडकर पार्क में एकत्र हुए कांग्रेसियों के धरने पर बैठने के कुछ देर बाद ही एसपी सिटी की अगुवाई में पहुंची पुलिस फोर्स न े मौके से पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के अलावा पूर्व विधायक नारायण पाल, सुभाष बेहड, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सरवर यार खां, संदीप चीमा, प्रीती साना, माललती मौर्या, नारायण बिष्ट, नंद लाल सहित कई कांग्रेसियों को गिरफ्रतार कर लिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुयी। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे भी लगाये। पुलिस पूर्व मंत्री सहित अन्य कांग्र्रेसियों को गिरफ्रतार कर पुलिस लाईन ले गयी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि कुछ कांग्रेसी कांग्रेस नगर कार्यालय सिविल लाईन से विरोध के लिए गांधी पार्क कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस फोर्स ने वहां पहुंचकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, मोनू निषाद, बाबू खां, सोनू शर्मा, सुमित्तर भुल्लर, अरूण पाण्डे, उमर खान समेत ममाम कांग्रेसियों को गिरफ्रतार कर लिया। यहां पर भी कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प हुयी और उन्हें सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *