February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह का जोरदार स्वागत

रूद्रपुर । प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत का आज रूद्रपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिब( है। जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। स्वागत करने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, विवेक सक्सेना आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *