February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री कल रूद्रपुर में,उच्च शिक्षा मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल रूद्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन जोर शोर से तैयारियों मंे जुटा है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कल दोपहर 12 बजे उत्तराखण्ड के किसानों के लिए बिना ब्याज एक लाख रूपये की )ण सुविधा को बढ़ाकर तीन लाख करने की योजना को किसानों समर्पित करेंगे। इसके साथ ही रामपुर रोड पर आदित्य नाथ झा राजकीय इंटर कालेज की भूमि पर बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर व अनाज मण्डी का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही हाईटैक बस स्टेशन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन का शिलान्यास भी जायेगा। दोपहर बाद मुख्यमंत्री जिला जजी परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर कक्षों व इंटरलाकिंग टाइल्स पार्किंग स्थल का लोकार्पण मुख्यमंत्री भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए गांधी पार्क में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, कमलेंद्र सेमवाल,विवेक सक्सेना, सहित कई कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का निरीक्षण कर सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *