Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान

देहरादून । भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषित कर दी गयी है। कार्यकारिणी में 92 काय्रकर्ताओं को शामिल किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुमोदन के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिलाध्यक्षों में हरिमोहन (उत्तरकाशी), देवेंद्र नेगी (चमोली), विकास डिमरी (रुद्रप्रयाग), परमवीर पंवार (टिहरी), प्रदीप नेगी (देहरादून), अंशुल चावला (देहरादून महानगर), सचिन गुर्जर (हरिद्वार), सौरभ नौटियाल (पौड़ी), शुभम चंद (पिथौरागढ़), मनोज औली (बागेश्वर), सुनील बिष्ट (अल्मोड़ा), मोहित पाठक (चंपावत), योगेश रजवार (नैनीताल), सरबजीत (ऊधमिसंहनगर) शामिल हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में मधुसूदन जोशी, नीरज पंत, कन्हैया खेवडिया, सि(ार्थ अग्रवाल, रवि पाल व सुरेश गडिया उपाध्यक्ष, रंजन बर्गली व हरजीत महामंत्री और विपुल मैंदोली कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी मे छह महामंत्री, एक मीडिया प्रभारी व छह सह-मीडिया प्रभारी, पांच प्रवक्ताओं के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के संयोजक, सह संयोजक सहित विभिन्न गतिविधियों के संयोजक व सयोजक शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *