February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुड़की। क्षेत्र के पंडित पुरी गांव निवासी जयेंद्र के खेत बाणगंगा के निकट हैं। बाणगंगा में इन दिनों कहीं -कहीं पर पानी ज्यादा है। यहां पर काफी झाडियां उगी हुई हैं। शुक्रवार को जयेंद्र अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। उसकी आठ साल की बेटी राधिका भी उनके साथ खेत में गई थी। बताया गया कि सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इस बीच राधिका की नजर बाणगंगा में उगे फूलों पर पड़ी तो वह फूल तोड़ने के लिए चली गई। उसके साथ एक और छोटी बच्ची भी थी। फूल तोड़ने के दौरान झाडियों में छिपे एक मगरमच्छ ने अचानक राधिका पर हमला बोल दिया और उसे अपने जबड़ों में दबोच लिया। राधिका के साथ मौजूद बच्ची ने शोर मचाया, तो खेत में जा रहे एक ग्रामीण शोर सुनकर बच्ची के पाल पहुंचा। बच्ची ने राधिका को मगरमच्छ के खींचकर ले जाने की बात बताई। इसके बाद ग्रामीण ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। काफी देर तक तलाश करने पर बच्ची का शव बरामद किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *