Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कई दिनों से परेशान था..पिता की पिस्टल से गोली मारकर छात्र ने की खुदकुशी

भीमताल। नौकुचियाताल में एक युवक ने अपने पिता की लाईसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर का खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। नौकुचियाताल निवासी विवेक शर्मा प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करने के साथ ही अपने भाई के गेस्टहाउस का काम भी देखते हैं। उनके दो बेटे हैं विभव शर्मा और नमन शर्मा। 22 वर्षीय विभव शर्मा ग्राफिर एरा का छात्र था। गुरुवार रात करीब साढ़े तीन बजे उसने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से अपने कमरे में खुद को गोलीमार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूटी तो वे कमरे की तरफ भागे। अंदर देखा तो विभव की मौत हो गई चुकी थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला आत्म हत्या का लग रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। कमरे को सील कर शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पोस्टमार्ट के लिए भेजा जाएगा। वहीं घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। खुद को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से शूट करने वाला विभव शर्मा किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से बेचैन था। इस बात को उसकी आखिरी फेसबुक पोस्ट को देखकर बखूबी समझा जा सकाता है। उसने आखिरी बार 12 सितंबर को अपने एफबी पर एक वीडियो शेयर की थी। आत्महत्या रोकथाम दिवस को लेकर साझा की गई इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि विभव ट्रोलिंग या किसी हेट कमेंट के कारण पिछले कई दिनों से परेशान था। ट्रोलिंग और साइबर बुलिंग पर बनी वीडियो विभव की भी बेचैनी को जाहिर कर रही थी। कोई ऐसी बात जो न वह अपने माता -पिता और न ही भाई से भी बता सका। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाला विभव ग्राफिक एरा का स्टूडेंट था। गुरुवार देर रात उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को शूट कर लिया। जब्त किए गए उसके मोबाइल में जो आखिरी चैट मिली है पुलिस को उससे लग रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इसी एंगल पर मामले की जांच भी की जा रही है। उसने आखिरी चैट में लिखा है…मैं दिल को सूट करूं या दिमाग को… और थोड़ी देर में लिखता है मैंने निर्णय लिया है कि मैं दिमाग को सूट करता हूं…। वहीं विभव की आखिरी फेसबुक पोस्ट किसी और भी तरफ इशारा कर रही है। जैसे वह किसी बात को लेकर ट्रोल किया जा रहा हो या फिर हेट कमेंट्स उसे बेचैन कर रहे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *