August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खालसा मोबाइल शॉप में भी इसी तरह हुई थी चोरी

पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गयी है।अम्बेडकर चौक स्थित खालसा मोबाइल शाप में अज्ञात चोरों द्वारा दो बार चोरी कर लाखों रूपए के मोबाइल चुराये जा चुके हैं जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पायी है। उक्त दुकान से प्रथम बार चोरों ने करीब 4-5लाख के मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया जबकि दूसरी बार लगभग 22 लाख रूपए के मोबाइल व सामान चोरी किया था। हालांकि पुलिस द्वारा निरन्तर मामले का खुलासा करने के दावे किये जाते रहे लेकिन पुलिस आज तक दोनों ही घटनाओं का खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *