February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अफीम के साथ तस्कर दबोचा,27 हजार की नकदी भी बरामद

रूद्रपुर । पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 27 हजार की नकदी भी बरामद हुयी है। पकड़ा गया तस्कर लम्बे समय से यूपी से अफीम लाकर यहां सप्लाई कर रहा था। एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी के मुताबिक रेशमबाड़ी मछली वाली गली के पास निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ छोटे पुत्र बफात हुसैन संदिग्ध परिस्थतियों में घूम रहा था। गश्त के दौरान उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 460 ग्राम अफीम बरामद की गयी। साथ ही उसके पास से 27 हजार की नगदी भी बरामद की गयी। पुलिस ने उसका सम्बंधित धाराओं में चालान किया है। एसएसआई भुवन जोशी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर लम्बे समय से यूपी से अफीम लाकर यहां सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वह अफीम की होम डिलीवरी भी देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *