Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधेड़ की संदिग्ध मौत: परिवार के तीन सदस्य पाये गये थे संक्रमित

रामनगर। नगर में एक व्यत्तिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा मृतक के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी तथा मृतक व उसकी पत्नी का ब्लड सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतक का रेपिड जाॅच करने के साथ एहतियात के तौर पर संपर्क में आये लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। नगर क्षेत्र में कोरोना पाॅजिटिव से अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार नगर के ज्वाला लाईन निवासी गर्ग परिवार में एक अधेड़ व्यत्तिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा मृतक के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी।रविवार को अधेड़ व्यत्तिफ की मौत होने के उपरांत प्रशासन द्वारा मृतक का रैपिड जांच करने के साथ ही एहतियात के तौर पर मृतक के संपर्क में आये लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। अधेड़ की मौत के वास्तविक स्थिति जांच आने के बाद ही मामूल हो पायेगी। प्रशासन द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *