Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

देहरादून। कोरोना का कहर प्रदेश में जारी है। शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती देहरादून निवासी 42 वर्षीय एक व्यत्तिफ़ की मौत हो गई। उसे 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गथा था। मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिघ्टिव आई थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा एनएस खत्री ने बताया कि मरीज का 2011 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। साथ ही उसे बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थी। वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती एक देहरादून के रहने वाले कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वहीं, एम्स ऋषिकेश में भर्ती नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी एक 24 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। महिला 21 जुलाई को यहां भर्ती हुई थी। जिसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि 42 वर्षीय व्यत्तिफ़ देहरादून का रहने वाला है। मरीज को 26 जुलाई के रोज एम्स की ओपीडी में लाया गया था।उस रोज इनका सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 29 जुलाई को फिर सैंपल लिया गया।जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड वार्ड में भर्ती इस मरीज की गुरुवार की देर रात तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया। मध्य रात्रि करीब 1ः30 बजे मरीज की मृत्यु हो गई। स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *