Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मंदिर कमेटी के महामंत्री को तलवार मारकर किया घायल

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। रम्पुरा में मंदिर कमेटी महामंत्री को कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रम्पुरा में चौरासी घंटा मंदिर कमेटी के महामंत्री किशन पुत्र केदार को आज कुछ लोगों ने घेरकर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने उन पर तलवार से हमला किया। जिससे किशन लहुलूहान होकर घायल हो गया। शोर होने पर हमलावर फरार हो गये। घायल किशन का कहना है कि एक युवक मंदिर परिसर के पास लघुशंका कर रहा था उसने इसका विरोध किया तो वह अन्य साथियों को बुलाकर ले आया और उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। समाचार लिखने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *