Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। एसएसपी की सख्ती के बाद पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त लोगो के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी के तहत रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब की तस्करी में दो को गिरफ्रतार कर उनके पास से शराब बरामद की। दोनो के खिलाफ मृकप्रा दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा प्रभारी केजी मठपाल के नेतृत्व में चौकी पुलिस अवैध शराब समेत नशे के कारोबार में शामिल लोगो के खिलाफ अभियान चला रही। बताया जा रहा कि चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रम्पुरा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी में लिप्त दो लोग अवैध शराब लेकर जा रहे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते दोनो को दबोच लिया। पुलिस ने दोनो के पास से अवैध शराब के 170पाउच बरामद किये। दोनो को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान दोनो ने अपना नाम भगवानदास पुत्र कल्लू राम तथा विक्की पुत्र सुरेश निवासी रम्पुरा बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकप्रा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्टð ने बताया कि क्षेत्र में पनप रहे नशे के कारोबार समेत कच्ची शराब बनाने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *