Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया कारगिल दिवस

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। सन् 1999 में हुए कारगिल युद्ध के शहीदो की स्मृति में 21वें कारगिल दिवस को जनपद भर मे शौर्य दिवस के रूप मे श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कोविड-19 को देखते हुये सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल मे आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चौहान, एसपी देवेन्द्र पिंचा, एएसपी प्रमोद कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै0 रंनजीत सिंह सेठ, विभिन्न विभागो के अधिकारियो, जनप्रतिनिधियो व भूतपूर्व सैनिको द्वारा कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जनपद के हवलदार पदम राम व राइफलमैन अमित नेगी के चित्रे पर पुश्पचक्र अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कारगिल दिवस के शहीदो को नमन करते हुए कहा कि जिन वीर सैनिको ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये है, उन्हे याद करने के साथ उनकी कुर्बानी के बारे मे भी सोचे। उन्होने कहा वीर शहीदो के परिवारो के प्रति हमारा जो दायित्व बनता है, उसे पूरा किया जाए। उन्होने कहा हर आम व्यत्तिफ़ वीर शहीद परिवारो की समस्याओ को जाने व उनके निस्तारण को आगे आये यही वीर शहीदो को सच्ची श्रद्धान्जली होगी। उन्होने कहा देश प्रेम की भावना सभी मे जागृत होनी चाहिए, हमे जो जिम्मेदारियां दी गयी है, हम यदि अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन सही ढंग से करे तो वही सच्ची देश भत्तिफ़ होगी।क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा शहीदो के कारण ही हमे आजादी का यह स्वच्छ वातावरण मिला है। हम सभी को देश के प्रति समर्पण का भाव जिन्दा रखना होगा। उन्होने कहा सैनिक कठिन परिस्थितयो मे भी सीमाओ पर देश की रक्षा कर रहे है, हम उनके परिजनो को सम्मान दे साथ ही सैनिको का कोई भी कार्य हो उसे प्राथमिकता से पूर्ण करे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शौय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को नमन करते हुये कहा हमे देश के प्रति अच्छी सोच रखनी होगी तभी देश आगे बढेगा। उन्होने बच्चों को मन लगाकर पढने,दिये गये कार्याे को मन लगाकर करना व अधिकारियो/कर्मचारियों को सैनिको व भूतपूर्व सैनिको के कार्याे को वरियता के अधार पर पूर्ण करने को कहा। संचालक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कै0 रंनजीत सिंह सेठ ने सन् 1999 मे हुए कारगिल युद्ध के कारणो एवं कारगिल मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कारगिल युद्ध मे भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए कारगिल युद्ध को जीता। उन्होने बताया इस युद्ध मे देश के 527 जवान शहीद हुए जिसमे प्रदेश के 75 व जनपद के 2 जवान शामिल है। इस युद्ध मे देश के 1363 जवान घायल हुए। बताया कि इस युद्ध मे शहीद हुए जवानो की स्मृति मे प्रत्येक वर्श 26 जुलाई को कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है। कार्यक्रम मे अपर उप जिलाधिकारी मुत्तफ़ा मिश्र, सैनिक कारगिल परिशद के अध्यक्ष सूबेदार हरक सिंह कार्की, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भगवत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *