Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता

काशीपुर(दर्पण संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता लापता बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गायब महिला की तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में दो नंबर संगम हेमपुर डिपो निवासी शशि प्रसाद पुत्र नवरंग प्रसाद ने बताया कि बीते 23 जुलाई की सुबह 8बजे उसकी पत्नी सुरभि उर्फ काजल अचानक परिजनों को बगैर बताए कहीं चली गई। इस दौरान तमाम संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद आज गायक महिला के पति शशि प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया। शिकायती पत्र में गायब महिला के पति ने पत्नी के चरित्र पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *