Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेट्रोपोलिस सोसायटी ने ठुकराल को सम्मानित किया

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यों एवं मेट्रोपोलिस कालोनी में विकास कार्य कराए जाने पर मेट्रापोलिस सोसायटी के पदाधिकारियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोसायटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शाही ने कहा कि विधायक ठुकराल ने कोरोना काल में हजारों जरूरतमंदों को राशन ओर अन्य जरूरी सामान देकर मानवता का फर्ज निभाया है। उन्होंने संकट के इस दौर में सही मायने में एक सच्चा जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया है। विधायक ठुकराल ने सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह आगे भी तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में हजारों गरीबों की रोजी रोटी प्रभावित हुयी है जिसके चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जरूरतमंदों को राशन की किटें बांटने का अभियान लॉकडाउन के बाद से चलाया है जो अभी भी जारी है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमांशु मिड्डा, गौरव आहूजा, सुनील झाम, जतिन नागपाल आदि सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *