February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फुलसुंगा में तीन कोरोना पॉजिटिव

रूद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर एक फुलसुंगा क्षेत्र में आज कोरोना के तीन नये मरीज मिलने से हड़कम्प मचा है। तीनों की उम्र 19, 22 और 32 है। तबियत बिगड़ने पर तीनों के 22 जुलाई को सेंपल लिये गये थे। कल देर रात तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फुलसुंगा में तीन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन तीनों मरीजों के परिवार को क्वारंटीन करने के साथ ही उनके सेंपल लेने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आये लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *