February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

केलाखेड़ा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। हाईवे पर सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। केलाखेड़ा हाईवे पर आज प्रातः दोराहे से धान लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने सामनेे से आ रही बाईक संख्या यूके06 एटी4906 को टक्कर मार दी । दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाईक पर सवार एक व्यत्तिफ़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गये। जबकि दूसरे व्यत्तिफ़ को घायल अवस्था में पुलिस ने चिकित्सालय भिजवाया लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों की शिनाख्त उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक 25 वर्षीय राकेश कश्यप पुत्र भूरा निवासी रामनगर मंडी तथा 22 वर्षीय श्याम पाल पुत्र राम नारायण किच्छा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टैªक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *