February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर कांस्टेबल सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर आज एक कांस्टेबल के अलावा दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। बता दें बीते दिवस यूपी बॉर्डर पर एसपीओ के रूप में सेवाएं दे रहा इंदिरा कालोनी निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आये लोगों की सैंपलिंग में जुट गया। एसपीओ के संपर्क में आये कई लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गये थे। इनमें से बॉर्डर पर तैनात एक कांस्टेबल आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पुलिस प्रशासन में एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। वहीं न्यू शक्ति बिहार कालोनी के भी दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। प्रशासन इनके संपर्क में आये लोगों की जानकारी जुटा रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाये गये पुलिस कर्मी सहित दोनों युवकों के परिजनों को क्वारंटीन किये जाने की भी तैयारी की जा रही है। उधर कोतवाली में पुलिस कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद कोतवाली में हड़कम्प मच गया है। एसपी सिटी देवेन्द्र पिंचा ने बताया कि एहतियातन कोतवाली में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। संक्रमण को रोकने के लिए कोतवाली को सेनेटाइज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *