February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रम्पुरा पुलिस ने दबोचा शराब की तस्कर

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। बीती रात गश्त के दौरान रम्पुरा पुलिस ने एक व्यत्तिफ़ को अवैध शराब की तस्करी करने के दौरान दबोच लिया। उसके पास से कच्ची शराब के 126पाउच बरामद किये है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली की चौकी रम्पुरा के प्रभारी केजी मठपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही। इसी दौरान पुलिस टीम किच्छा रोड पर पहुंची। तभी एक व्यत्तिफ़ पुलिस को देख इधर उधर छिपने लगा। पुलिस कर्मियों को उस पर संदेह हुआ और उसको दबोचने के लिये घेराबंदी करनी शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पहुंच पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से कच्ची शराब के 126पाउच बरामद किये। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया व्यत्तिफ़ शराब की तस्करी करता है और वह शराब की सप्लाई करने जा रहा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम भदईपुरार क्षेत्र निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र बंता सिंह बताया।उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकप्रा दर्ज किया गया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। बता दें कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चला रही। साथ ही नशे के कारोबार में लिप्त लोगो की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *