February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ठुकराल ने टॉपर छात्रओं को सम्मानित किया

रूद्रपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही शहर की दो होनहार छात्रओं को विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बता दें भारतीयम स्कूल की छात्र ऋषिता अग्रवाल ने 99-6 प्रतिशत अंक प्र्राप्त कर उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की टॉपर आल इंडिया रैंक में द्वितीय स्थान एवं जेसीज स्कूल की वंशिका श्रोती ने 99 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में टॉप किया। दोनों छात्रओं की इस उपलब्धि पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने उन्हें एक सादे समारोह में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रओं ने न सिर्फ अपना और अपने माता पिता बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर संजय ठुकरल, उदय वार्ष्णेय, आनन्द शर्मा, विशाल मेहरा आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *