February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ठुकराल ने जिला अस्पताल को दी एम्बुलेंस

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपन विधायक निधि से जिला अस्पताल को एक एम्बुलेंस भेंट की। एम्बुलेंस का शुभारम्भ विधायक ठुकराल और अपर जिलाधिकारी जगदीश काण्डपाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि एम्बुलेंस मिलने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए उनके स्तर से जो भी मदद होगी वह आगे भी की जायेगी। उन्होनं अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में जनजागरूकता और जनसहयोग की जरूरत है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा- डी एस पंचपाल ने विधायक ठुकराल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा- टीडी रखोलिया, डा- उदयशंकर, डा- पीके श्रीवास्तव, डा- अविनाश खन्ना, डा- आर के सिन्हा, डा- तनुजा सिन्हा, डा- रविन्द्र पला, डा- अजय वीर सिंह, बीसी जोशी, हेम चन्द्र पंत, अजय नारायण सिंह, विधायक प्रवक्ता आशीष छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, आनन्द शर्मा, विशाल मेहरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *