Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने पुलिस लाईन का किया निरीक्षण

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने आज पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर आज अपने कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस लाईन पहुंचे वहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों की तोंद निकली देख एसएसपी ने उन्हें फिटनेस ठीक करने को कहा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस लाईन में व्यवस्थाएं हर समय दुरूस्त होनी चाहिए। एसएसपी के निरीक्षण से पुलिस लाईन में हड़कम्प मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *