February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरेला हरियाली और खुशहाली का प्रतीक : पाण्डे

गदरपुर( उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। क्षेत्र भर में हरियाली और खुशहाली का प्रतीक हरेला का पर्व श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रें में पर्वतीय समाज के लोगों ने हरेला पर्व पर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा अर्चना के उपरांत हरेला पर्व को उत्साह से मनाया। वार्ड नंबर 5 में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में 6 जुलाई से 16 जुलाई तक अस्कोट से आरा कोट तक चले हरेला कार्यक्रम 2020 के अंतर्गत पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति के तत्वधान में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने ब्लॉक मुख्यालय के अलावा पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पौधारोपण किया और सभी क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरेला कार्यक्रम 2020 के अंतर्गत अस्कोट से आरा कोट तक प्रदेश की जनता को हरेला पर्व के अवसर पर प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिस की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है। इससे पूर्व पंडित राम प्रसाद ध्यानी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर लोगों को हरेला पर्व की बधाई दी गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस एवं अधिशासी अधिकारी हरि चरण सिंह की मौजूदगी में ग्राम राम जीवनपुर नंबर 1 को जाने वाली नहर के किनारे पौधारोपण किया गया। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस एवं सभासद परमजीत सिंह पम्मा के अलावा सभासद ऋषभ कंबोज, जुनैद अंसारी, सतीश मिîóा एवं रवि श्रीवास्तव का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने बताया कि हरेला पर्व के मौके पर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न लिंक मार्ग के दोनों तरफ छायादार और फूलदार पौधों का रोपण किया जाएगा और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अपनाने की अपील की जाएगी। इस अवसर पर पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज प्रसाद कांडपाल, बलराम आर्य, बच्ची सिंह बिष्ट, डॉ नवीन चंद्र उपाध्याय, श्रीमती चंपा पांडे, पदम सिंह बिष्ट, सुरेश चंद तिवारी, रवींद्र आर्य, अजीत बोरा, मोहन जोशी, अजायब सिंह धालीवाल, शांतनु त्यागी, नैब सिंह धालीवाल, भाजपा नेता राजेश कुमार मिनी राजीव तनेजा, हिमांशु सरकार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, सुरेश कुमार प्रजापति, जागन सिंह, मोहन लाल खेड़ा, दीपक शर्मा, तारिक उल्ला खान, राजेश सक्सेना, केपीएस एनवायरोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रेम नारायण मिश्रा, नारायण दत्त तिवारी, गुरमेल सिंह, रमेश कोश्यारी , सुरजीत सिंह सोनू, सीताराम सिंह चौहान, जयपाल शर्मा, राजेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, गुरजीत सिंह संधू , मुकेश कुमार, रमेश मदान, अजय डिसूजा, मोबिन अली, संदीप बत्र, मदन ढींगड़ा, सागर ठक्कर, उदय भान, विनोद कुमार काली, दीपक तागरा एवं सद्दाम अली सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *