February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कारोना वायरस का कहर: देश में एक दिन में 32 हजार से ज्यादा नए केस

Gaya: Students travelling from Kota undergo a screening after arriving at Gaya junction via a train, during the ongoing COVID-19 nationwide lockdown, in Gaya, Monday, May 4, 2020. (PTI Photo)(PTI04-05-2020_000180B)

नई दिल्ली(उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो)। भारत में कोरोना वायरस लगातार अपनी पैठ बढ़ाता जा रहा है। हर दिन मामलों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रलय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 9 लाख 68 हजार 876 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 हजार 695 नए मामले सामने आए और 606 मौतें हुईं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,615,991), ब्राजील (1,970,909) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्रतार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *