February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। सड़क हादसे में मारे गये मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कर आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। हृदय विदारक घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक व्याप्त है। ज्ञातव्य है कि कंडला रामनगर जनपद नैनीताल निवासी बलबीर सिंह 30 वर्ष पुत्र लखबीर सिंह गत रविवार की शाम लगभग 7 बजे मजदूरी कर बाइक से वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान कुंडेश्वरी पुलिस चौकी को हाइडल पावर ग्रिड के समीप अनियंत्रित डंपर के चालक नाम पता अज्ञात में लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रें का कहना है कि हादसे की सूचना जैसे ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी डंपर चालक को वाहन समेत दबोच लिया। मृतक की शादी को लगभग 8 वर्ष हो गए। उसके 3 वर्ष का एक पुत्र है। मृतक की ससुराल ग्राम जगतपुर में है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *