February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। विवाह से ठीक पहले साठ हजार की नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पिछले दिनों रूद्रपुर में एक युवती विवाह से ठीक पहले खरीददारी के बहाने से वर पक्ष के साठ हजार रूपये लेकर फरार हो गयी थी। पुलिस के मुताबिक यूपी के जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा निवासी दूल्हा मनोज कुमार के शादी का रिश्ता बहेड़ी निवासी महिला से हुआ था। एक जुलाई को महिला साथियों के साथ शादी के लिए रुद्रपुर पहुंची थी। शादी की तैयारियां गांधी पार्क में शुरू हुई। इसी बीच मंडप पर शादी की तैयारी चल ही रही थी कि दुल्हन के साथ आई अन्य महिलाओं ने कपड़े और अन्य सामान लेने के लिए 60 हजार रुपए ले लिए। रुपये लेने के बाद दुल्हन एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई थी। दुल्हन पक्ष की ओर से एक बिचौलिया महिला को दूल्हे पक्ष ने पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम जयंती निकासी बहेड़ी बताया था। मामले में ग्राम निवासी मनोज कुमार पुत्र कुंवरचंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। रविवार सुबह पुलिस ने लुटेरी दुल्हन पूजा को इंदिरा चौक से गिरफ्रतार कर लिया। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया पूजा का आठ साल पहले विवाह हो चुका है और उसका एक बच्चा भी है। शादी के बाद पति ने उसे छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *