Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वरोजगार योजना के लिए 59 लोगों के आवेदन स्वीकृत

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। कोविड-19 को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने आज स्टेटवाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के माध्यम से विडियो कांफ्रेस के द्वारा रूद्रपुर, सितारगंज व खटीमा के स्वान केन्द्रो मे बैठे लोगो का साक्षात्कार लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने साक्षात्कार मे आये युवाओं से कहा वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ लेते हुए स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। उन्होने कहा जो भी व्यत्तिफ़ जिस योजना हेतु धनराशि ले रहा है, उसका शत-प्रतिशत भाग उसी योजना मे खर्च करे ताकि निकट भविष्य मे उस योजना के अच्छे परिणाम आ सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 60 लोगो के साक्षात्कार लिये गये जिसमे से आज 59 लोगो को विभिन्न रोजगार हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केन्द्र से डेयरी, पॉल्ट्री, कृषि, जनरल स्टोर, रेस्टोरेंट आदि हेतु लोगो द्वारा आवेदन किये गये थे। आज के साक्षात्कार मे 3 प्रवासियो को भी ऋण स्वीकृत किये गये जिसमें केवल चन्द्र को गारमेंट के कार्य करने हेतु 8 लाख 10 हजार रूपये स्वीकृत किया गया, ये लॉकडाउन अवधि में दिल्ली से रूद्रपुर आये हैं। के0पी0 गोलदार जो गुडगांव से यहां आये है उन्हे रेस्टोरेंट हेतु 9 लाख रूपये व भावेश विश्वास जो काठमांडू से यहां पहुंचे है वे अपना रोजगार रूद्रपुर मे रेस्टोरेंट खोलकर प्रारम्भ करेंगे उन्हे 10 लाख रूपये स्वीकृत किये गये। जिन लोगाें को ऋण उपलब्ध कराया गया है, सरकार द्वारा उन्हे 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया 10 जुलाई को काशीपुर व जसपुर 13 जुलाई को गदरपुर व बाजपुर के युवाओ का साक्षात्कार किया जायेगा। साक्षात्कार मे महाप्रबन्धक उद्योग चंचल सिंह वोहरा, बैंक समन्वयक केडी नौटियाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मोहन चन्द्र व सुनील पंत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *