Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारी बारिश से मकान गिरा, मां और दो बेटियाें की मौत

अल्मोड़ा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। लगातार हो रही बारिश पर्वतीय इलाकों में कहर बरपाने लगी है। भारी बारिश के चते द्वाराहाट ब्लॉक के अल्मियागांव तैलमैनारी में देर रात दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलवे में महिला और उसकी दो बेटियां जिंदा दफन हो गए। जबकि मकान स्वामी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक अल्मियागांव तैलमैनारी में बारिश से बीती रात दोमंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के वत्तफ़ मकान में चंद्रा देवी (50) तथा उसकी 17 वर्षीय पुत्री कमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटी पुत्री पिंकी (12) ने उपचार के लिए रानीखेत ले जाते वत्तफ़ रास्ते में दम तोड़ दिया। मकान स्वामी रमेश राम (60) गंभीर रूप से घायल है। उन्हें रानीखेत भर्ती करवाया गया है। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि रात में ही टीम अल्मियागांव पहुंच गयी। तेज बारिश में बड़ी मुश्किल से दबे लोगों को मलवे से निकाल तत्काल एंबुलेंस से रानीखेत भिजवाया गया। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया की जा रही है। ग्रामप्रधान प्रताप राम ने बताया कि चारों लोग निचले तल पर सोये थे। अतिवृष्टि से पूरा मकान ढह गया। मलबे में चारों लोग दब गए। मां बेटी की मौत तत्काल हो गई। जबकि छोटी पुत्री पिंकी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। रमेश राम गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की। घटना के समय रमेश राम का पुत्र किशन राम (23) रात का खाना खाने के बाद पड़ोस के मकान में कैरम खेलने गया था। बारिश अधिक होने के कारण वहीं रुक गया। जिस कारण उसकी जान बच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *