Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
नानकमत्ता। पुलिस ने नशे के खिलाफ छापेमारी के दौरान दो तस्करों को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो भट्टियां तोड़कर शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लिया। सैकड़ों लीटर लाहन भी नष्ट की गयी। मौके पर एक बाईक भी बरामद की गयी जिसे सीज कर दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ग्राम देवकली के पास कैलाश नदी में अवैध रूप कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर वहां छापा मारा इस दौरान शराब बनाने वाले तस्कर लखविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कोदा रतन, साथी कुलदीप सिंह पुत्र पीपल सिंह, निवासी ग्राम देवकली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देख इनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर यूके 06 जे 4472 मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और रबर की ट्यूब के अंदर 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर। शराब बनने वाली दो भट्टिया व शराब बनाने वाले उपकरण हजारों लीटर लाहन नष्ट की। ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस आबकारी अधिनियम के दफा 60,2/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा इस दौरान अवनीश कुमार, रोहित कुमार, मोहित वर्मा आदि पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *