Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क के लिए फिर धरने पर बैठे कांग्रेसी

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। लगातार 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पुलभट्टा के समीप एन एच 74 के क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण निर्माण कार्य शुरू न कराए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व में पुनः धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है सरकार डबल इंजन की होने के बावजूद भी प्रदेश के विकास कार्यों को पूरा कराने में नाकाम साबित हो रही है उनका आरोप था कि सत्ता आसीन भाजपा के नेता भी इस ओर सरकार का ध्यान केंद्रित कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए तथा निर्माण कार्य शुरू न होने तक सप्ताह के हर शनिवार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पंडित अनिल शर्मा, दर्शन सिंह हिंदुस्तानी, गुड्डू तिवारी, अजय साहनी, अरुण तनेजा, राम किशोर शर्मा, नासिर खान, विनोद पंत, विनोद ठुकराल, जगरूप गोल्डी, किशनलाल आहूजा, राजेन्द्र कुमार, पारस पपनेजा, रिकी चावला आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *