Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिंता मत कीजिए,गांव में इतना काम होगा कि मजदूर कम पड़ जाएंगेः मोदी

New Delhi, June 16 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks during the meeting with Chief Ministers of 21 states and Union Territories via video conferencing, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo)

गांव में इतना काम होगा कि मजदूर कम पड़ जाएंगेः मोदी
नई दिल्ली(उत्तराचंल दर्पण ब्यूरो)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत करने से पहले घर लौटे प्रवासी मजदूरों से बात की। पीएम मोदी ने श्रमिकों से उन्हें मिले योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। अन्य शहरों में मेहनत- मजदूरी कर परिवार का पालन- पोषण करने वाले श्रमिकों ने भी प्रधानमंत्री से अपने हुनर को लेकर खुलकर बात की। एक श्रमिक ने पीएम मोदी को यह बताया कि वह बाहर रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। काम मिलना बंद हो गया तो वह गांव लौट आया। पीएम मोदी ने उस श्रमिक से यह पूछा कि गांव लौटने के बाद उसे काम मिल रहा है या नहीं। इस पर श्रमिक ने बताया कि मुखिया के माध्यम से कुछ काम शुरू हुए हैं, जिनमें उसे फिलहाल काम मिला है। पीएम मोदी ने श्रमिक से हंसते हुए कहा कि चिंता मत कीजिए, गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत हम गांव में ही इतना काम शुरू कराएंगे कि मजदूर कम पड़ जाएंगे। पीएम मोदी ने कई अन्य श्रमिकों से भी बात की और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उन्हें मिले फायदे के बारे में जानकारी ली। पीएम ने दिव्यांगता के बावजूद लोगों के लिए रोजगार की आस बनीं रोजगार दीदी से भी बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने बटन दबाकर इस अभियान की शुरुआत करने के बाद बिहार के खगड़िया जिले की तेलीहार ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की भी शुरुआत की। 50000 करोड़ रुपये के बजट से शुरू किया गया यह अभियान 6 राज्यों के 116 जिलों में लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *