February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। पुलिस ने विधायक के भतीजे के खिलाफ लाॅकडाउन उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। गुरुवार दोपहर सीपीयू कर्मी किच्छा रोड, तीनपानी क्षेत्र में एसआई पुष्कर लसपाक के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक बिना हेलमेट के वहां से गुजर रहा था। यह देख सीपीयू कर्मियों ने उसे रोक लिया। इसी बात को लेकर मौके पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही विधायक राजेश शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। हालांकि बाद में पुलिस ने युवक का चालान कर दिया था। इधर, शुक्रवार को एसआई पुष्कर लसपाक की तहरीर पर पुलिस ने विधायक शुक्ला के भतीजे आशीष के खिलाफ लाकडाउन उल्लंघन और सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *