Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में उद्योगपति की पुत्रवधु निकली कोरोना पॉजीटिव

रूद्रपुर में उद्योगपति की पुत्रवधु निकली कोरोना पॉजीटिव
उद्योगपति के घर कोरोना की दस्तक के बाद मचा हड़कम्प
रूद्रपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नही ले रहा हैं। आज रूद्रपुर के बड़े उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी की पुत्रवधु की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व उस क्षेत्र में एक व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव निकला था।

बताया जाता है कि महिला को कुछ दिन पूर्व बुखार और खांसी हुआ था। जिस पर महिला के परिजनों द्वारा कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। महिला नगर के बड़े उद्योगपति की पुत्र वधु है। महिला को नगर के एक होटल में रखा गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा महिला की पूरी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है और परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटाईन भी किया जा रहा है। नगर के बड़े उद्योगपति के घर पर कोरोना की दस्तक के बाद क्षेत्र मे कोरोना को लेकर दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *