February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या पहुंची 749

प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या पहुंची 749
देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश में आज 22 कोरोना मामले सामने आये है। अब प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 749 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रि 8 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में 14,हरिद्वार जिले में 3 और नैनीताल जिले में 5 नए कोरोना मरीज पाये गये। अब प्रदेश में कुल पीड़ितों की संख्या 749 हो गई है। आज पूरे दिन में कुल 22 मामले सामने आये है। जबकि कल एक दिन में एक साथ 216 मामले सामने आने के बाद देर रात 13 और कोरोना पाॅजिटिव सामने आये थें। जिसमें ऋषिकेश एम्स की 25 वर्षीय लैब असिस्टेंट और 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनका सैंपल 27 मई को लिया गया था। प्रदेश में प्रवासियांे की घर वापसी अभी भी जारी है। प्रवासियों की घर वापसी के चलते मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है जिससे शासन प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *