February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

30 जून तक बढ़ा देश में लॉकडाउन
शर्तो के साथ सैलून, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खोलने की मिलेगी इजाजत
नई दिल्ली(उद संवाददाता)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये देश में 31 मई को खत्म हो रहे लाॅक डाउन को 30 जून तक के लये बड़ा दिया है। लाॅक डाउन-5 को 1 जून से 30 जून तक के लिये लागू किया गया हैं। लाॅक डाउन-5 में कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है। लाॅक डाउन-5 में छूट तीन चरण में दी जायेगी। पहले चरण के तहत 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है। इनकों शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है। दूसरे चरण में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की इजाजत के बाद स्कूल, कॉलेज खोले जा सकेंगे। देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. अभी तक ये शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था. लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे. लोगों को अब पास दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, शॉपिंग मॉल्स को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। लाॅक डाउन-5 के दौरान देशभर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा। अभी यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे। लोगों को अब पास दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, शॉपिंग मॉल्स को भी शर्तो के ंसाथ खोलने की इजाजत दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *