February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर (उद संवाददाता)। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेंतवाला में मामूली बात पर पड़ोसियों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग लहूलुहान बताए जा रहे हैं। घटना पुलिस के संज्ञान में है। लॉक डाउन में सरे शाम घटी घटना के बारे में पता चला है कि कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेतवाला निवासी राम प्रसाद प्रजापति के परिवार से पड़ोसी लाखन सिंह के परिवार के बीच तनातनी रहती है। बताया गया कि गत बुधवार की शाम लगभग 7रू00 बजे घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे इसी बीच बच्चों बच्चों में किसी बात को लेकर नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने गाली गलौज करते हुए एक दूसरे के घरों पर इंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किए गए हमले में एक पक्ष की ममता देवी 35 वर्ष पत्नी गोपाल सिंह, गोपाल सिंह 40 वर्ष पुत्र रामप्रसाद , आनंद पुत्र खम्मान व् आकाश 18 पुत्र राकेश तथा दूसरे पक्ष की लाखन सिंह पुत्र अज्ञात वह महेंद्र पुत्र लाखन सिंह गंभीर रूप से लहूलुहान हुए। घटना के तत्काल बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही को लेकर तहरीर कुंडा थाना पुलिस को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *