February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर-कोरोना का कहर, उत्तराखण्ड में छह और मामले,आकड़ा पहुंचा 117

उधम सिंह नगर में चार, उत्तरकाशी और रूड़की में दो मरीज मिले
देहरादून/रूद्रपुर (उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कल एक ही दिन में 14 केस मिलने के बाद आज बुधवार को 6 और नये मामले सामने आये हैं। जिससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 117 हो चुकी है। कुमाऊ में कुल मामले बढ़कर 54 हो गये है। आज उत्तरकाशी और रुड़की में 1-1 और उधम सिंह नगर में 4 नये मामले में सामने आये हैं। जिससे प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। पता चला है कि आज उधम सिंह नगर में पॉजिटिव पाये गये लोगों में दो जसपुर, एक किच्छा और एक रूद्रपुर का है। प्रशासन ने इनके संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग हाल ही में बाहर से आये हुए थे। उधर उत्तरकाशी के 38 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है जो की 16 मई को दिल्ली से लौटा था। लक्षण दिखई देने पर उसे आइसोलेट किया गया था और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उसकी जांच रिपोर्ट देर रात आई है। इसके अलावा रुड़की में भी एक और व्यत्तिफ़ कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक बीते दिन मुंबई से रुड़की आया था। दूसरे राज्यों से वापस लौट रहे प्रवासियों की आमद बढ़ने से स्थिति दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 11 दिन में प्रदेश में कोरोना के 55 मामले सामने आ चुके हैं। धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जिले वायरस की चपेट में आ रहे हैं।प्रदेश में अब तक 54 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक महिला की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है। उत्तरकाशी में आज जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक डुंडा क्षेत्र का रहने वाला है जिसने समझदारी दिखाई। युवक दिल्ली से लौटा था और वो खुद जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचा था। उसे सर्दी जुखाम था जिसको देऽते हुए युवक खुद अस्पताल पहुंचा और घर नहीं गया। बल्कि अस्पताल में ही रहा। युवक का जब सैंपल लिया गया था तब से युवक अस्पताल में ही था घर नहीं गया था और उसके बाद उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवक ने समझदारी दिखाते हुए कइयों को संक्रमण होने से बचाया। युवक दिल्ली में किसी होटल में काम करता था। युवक के साथ तीन अन्य लोग भी दिल्ली से लौटे थे जिनको क्वारेन्टीन किया गया है। जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तीन हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *