प्रियंका गांधी की मांग पर योगी का सियासी दांव
लखनऊ(उद ब्यूरो)। मजदूरों की घर वापिसी के नाम पर हो रही राजनीति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर भारी पड़ते नजर आ रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की ओर से भेजे गये 1000 बसों के प्रस्ताव को यूपी सरकार ने स्वीकार कर लिया है और प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र भेज कर 1000 बसों के चालक और परिचालक के नाम उपलब्ध कराने के लिये कहा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाबी पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए अपने स्तर पर 1,000 बसों को चलाने के आपके प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है। यहां बता दे कि कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को 1000 बसें देने का प्रस्ताव रखा गया था। इन बसों को यूपी बॉर्डर पर खड़ा किया गया था। लेकिन, यूपी सरकार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कहा था कि सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में बसों का इंतजाम किया जा रहा था। लेकिन अब योगी सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 1000 बसों का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए चालक,परिचालक का नाम समेत सूची मांगी है।
