Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग-देहरादून जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला,47 पहुंचा आकड़ा

देहरादून(उद ब्यूरो)।रेड जोन घोषित देहरादून जिले में कोरोना संक्रिमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज एक और मरीज का सैंपल पाॅजिटिव मिला है। अब देहरादून में कुल मरीजों की संख्या 25 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या अब 47 पहुँच गयी है। जबकि अब तक 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीज को दून अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। देहरादून में रविवार को कोरोना के दो पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने आजाद कॉलोनी को सील किया था। उनके संपर्क में आए लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। पहले दिन दो और दूसरे दिन भी दो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब एक और 55 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है। सभी पश्चिम बंगाल के हैं और देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी में ठहरे थे।उत्तराखंड मेें कोरोना केकुल 46 मरीजों में अब 24 मरीज ठीक हो गये है।एक दिन पहने दो लोगों की मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी युवक की रिपोर्ट का इंतजार है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती नौ महीने के बच्चे की रिपोर्ट भी आज निगेटिव आई है। बच्चे को छह दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दून अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *