February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लेबर सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर मुकदमा

नानकमत्ता,(उद संवाददाता)। लेबर सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर लॉकडाउन के दौरान ढाई दर्जन के लगभग मजदूरों को बिना खाना पीना दिये काम से निकाल देने के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेेश भट्ट ने बताया कि वार्ड 2 खुशबू मैरिज हॉल के पास सितारगंज निवासी हसमत अली उर्फ लल्ला उर्फ लल्लन पुत्र हिदायत अली कोल्ड स्टोर आगरा में लेेबर सप्लाई का काम करता है। उसके यहां 30 मजदूर काम करते थे। जिन्हें लॉकडाउन के दौरान खानापीना नहीं दिया गया और कोल्ड स्टोर से निकाल दिया। जिस कारण वह मजदूर पैदल ही अपने घरों को वापस जाने को मजबूर हो गये। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार हसमत अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *